फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सहायक प्रोफेसर से छेड़छाड़ मामले में लापरवाही पर महिला हवलदार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र में महिला सहायक प्रोफेसर के साथ छेड़छाड़ और एसिड अटैक की धमकी देने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर लापरवाही बरतने और कोर्ट के आदेश के उल्लंघन में महिला हवलदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कप्तान ने यह कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच दूसरी अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर के एक कॉलेज में तैनात सहायक प्रोफेसर ने 10 जून को चांदनीबाग थाने को शिकायत देकर कहा था कि वह 2017 में एक कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर नौकरी करती थीं। उस समय कॉलेज का छात्र अर्पित जैन उन्हें तंग करता था। उन्होंने कुछ समय बाद यहां से नौकरी छोड़ दी थी। अर्पित इसके बाद भी उन्हें परेशान करता रहा। अलग-अलग आईडी से मैसेज भेजकर उनकी बेटी को उठाने की धमकी देता था। उन्हें भी किडनैप करने व तेजाब हमले की धमकी देता था। उन्होंने आरोपी की मां से शिकायत की तो उन्होंने छात्र को डांटा था। वह 10 जून को घर में अकेली थीं। उसी समय आरोपी घर में घुस आया और उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच अधिकारी कविता ने काफी देर से आरोपी पर केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया। उसने मामले में अग्रिम याचिका लगा दी। कोर्ट ने जांच अधिकारी को याचिका के बारे में शिकायतकर्ता को बताने का आदेश दिया था। आरोप है कि जांच अधिकारी ने मामले में कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। महिला हवलदार को महिला से छेड़छाड़ के मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजीत सिंह शेखावत, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें