फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोताखोरों की टीम यमुना में अंश की तलाश में जुटी, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। संजौली में यमुना घाट पर अपनी मां के साथ स्नान करते समय डूबे बच्चे का दूसरे दिन रविवार को भी पता नहीं चला। उसकी तलाश तेज हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन के कारण यमुना में गड्ढे बन गए हैं। इसलिए यहां नहाने वाले लोग डूब रहे हैं।
विज्ञापन


जौरासी गांव निवासी अंश (11) अपनी मां के साथ स्नान करने संजौली गांव के घाट पर आया था। स्नान करते वक्त अंश यमुना में कुछ दूरी पर चला गया और अचानक डूब गया। मां के शोर मचाने पर यहां लोगों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों को इसकी सूचना दी गई। रविवार को नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र‎ व कानूनगो नरेश कुमार की मौजूदगी में सिंचाई विभाग के गोतोखोर राजकुमार समेत चार अन्य गोताखोरों ने बच्चे की यमुना में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें