फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध कब्जे के आरोप में महिला सरपंच पदमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने छाजपुर खुर्द की महिला सरपंच शकुंतला को पद मुक्त कर दिया है। उन पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप हैं। गांव में बहुमत प्राप्त पंच को ही सरपंच का कार्यभार सौंपने के भी आदेश दिए हैं। बीडीपीओ को कब्जा हटवाने के निर्देश भी दिए हैं। डीसी ने यह कार्रवाई समालखा एसडीएम की जांच रिपोर्ट और गांव छाजपुर खुर्द के पंचों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव छाजपुर खुर्द के कुछ पंचों ने उपायुक्त को सरपंच शकुंतला द्वारा गांव में अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत देकर पद से हटाने की मांग की थी। डीसी ने एसडीएम समालखा को शिकायत भेजकर सारे मामले की जांच करवाई। एसडीएम ने बापौली के तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी से अवैध कब्जे वाली भूमि की निशानदेही करवाई।
इस मामले में सरपंच शकुंतला को भी अपना जवाब देने के लिए नोटिस भेजकर और स्वयं पेश होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। जिसमें सरपंच ने कहा कि इस जमीन पर तो उनके दादा -परदादा के समय से उनका कब्जा है और उन्होंने किसी भी जमीन पर कोई अवैध कब्जा नहीं किया है। इस बारे में छाजपुर खुर्द की सरपंच शकुंतला ने कहा कि एक रिपोर्ट उनके पास भी है, जिसमें कोई भी अवैध कब्जा नहीं पाया गया है। लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझ करके उसको फंसाने के लिए दोबारा रिपोर्ट तैयार करवाई है। शकुंतला का आरोप है कि प्रशासन भी इसमें उन लोगों का सहयोग कर रहा है। वे इस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई लडेंगी और जहां तक भी जाने पड़े, जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें