फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट कर महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में महिला व उसके पति के साथ तीन व्यक्तियों ने मारपीट की। आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ भी की। पीड़ित ने नागरिक अस्पताल में अपना मेडिकल प्रशिक्षण कराकर इसकी शिकायत सेक्टर 29 पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर इनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वहां एक फैक्टरी में काम करता है और किराए पर रहता है। उसके साथ हरुण, फारुख व अपसरून रंजिश रखते हैं। कई बार उसकी कहासुनी भी हो चुकी है । चार मार्च को वो इनसे तंग आकर कमरा खाली कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो रहा था। इसी वक्त तीनों उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट व छेड़छाड़ की। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें