फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में गर्मी, शाम को सर्दी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पिछले एक सप्ताह से मौसम में एकाएक बदलाव आया है। रात का तापमान पांच डिग्री व दिन का तापमान चार डिग्री बढ़ गया है। अब रात का तापमान नौ डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। दिन का तापमान 21 डिग्री पहुंच गया है। मंगलवार कोमंगलवार को महज पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे दिन में गर्मी और रात को सर्दी का अहसास हो रहा है।
डॉक्टर जाती हुई सर्दी में चौकस रहने की सलाह दे रहे हैं। ये सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है। इस बार उम्मीद थी कि जिस हिसाब से जनवरी माह में ठंड हुई हैं वह पूरी फरवरी को कवर कर लेगी लेकिन फरवरी के पहले ही पखवाड़े में ही मौसम में परिवर्तन होना शुरु हो गया हैं और कई दिनों तक ठंडी हवा चलने के बाद तेज धूप खिल रही थी, जिससे लोगों को सर्दी से छुटकारा मिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि अभी बारिश का फायदा फसलों को नहीं मिला हैं, क्योंकि बिजाई के बाद से गेहूं की फसल में बारिश नहीं हुई है। अब अगेती फसलों में बालियां आ गई हैं अगर ज्यादा तेज बारिश हुई तो उसके गिरने की संभावना भी बढ़ जाएगी। हालांकि हवा नहीं चल रही हैं फिर ज्यादा दिनों तक बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौसम विभाग के अधिकारी डाॅ. आशीष ने बताया कि 15 फरवरी से क्षेत्र में कहीं कहीं पर बादलवाई व गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे । किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों में सिंचाई न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें