फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूदखोरों से तंग रेहड़ी संचालक ने लगाया फंदा

Mon, 24 Apr 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप के सुभाष नगर में अंडा रेहड़ी संचालक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने चार सूदखोरों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चारोपियों मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
तहसील कैंप के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी रीना ने बताया कि उसका पति संजय (42) तहसील कैंप मोड़ पर अंडे की रेहड़ी लगाता था। परिवार का गुजारा करने के लिए पति ने साहिल, आशु, दिलेर व देव से ब्याज पर 10 हजार रुपये लिए थे। उसका पति 10 दिन से परेशान चल रहा था। उसने पूछने पर बताया कि चारों उस पर रुपयों का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने शनिवार को सुबह 11 बजे वधावाराम कॉलोनी के पास उसके पति के साथ मारपीट की। इस संबंध में उसके पति ने उसे घर आकर बताया था।
विज्ञापन

उसके पति ने शाम चार बजे उसे चाय बनाने के लिए भेज दिया और खुद कमरे में चले गए। वह चाय बनाकर लाई तो कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो उसके पति छत पर लगे सरिये से चुन्नी के फंदे पर लटके थे। उसने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर पति को फंदे से नीचे उतारा। तब तक पति की मौत हो चुकी ती। रीना का कहना है कि उसके पति संजय ने चारों आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।
बाक्स
चार बहनों का इकलौता भाई था संजय
परिजनों ने बताया कि संजय चार बहनों का इकलौता भाई था। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 14 वर्षीय रमन और छोटा 12 वर्षीय तनुज है। पत्नी रीना ने कहा कि आरोपी फोन पर लगाकर परेशान करते थे। रोजाना गाली-गलौज करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। एक-दो बार घर भी आए थे।
विज्ञापन

वर्जन
पत्नी की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर फूल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें