फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति के प्रताड़ना से तंग पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता पति की मारपीट, दहेज की मांग व शराब पीने की आदत से परेशान थी। बुधवार रात को भी पति कमरे के बाहर खड़ा होकर पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर बचाया था। पति लगातार दरवाजे को लात मारकर दरवाजा खोलने की जिद कर रहा था। पत्नी ने अपनी चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पति ने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतका के बड़े भाई के बयानों पर आरोपी पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव अरबापुर निवासी आकाश ने बताया कि वह छह भाई बहन थे। उससे बड़ी उसकी बहन लक्ष्मी है व उससे छोटी अंकिमा (27) थी। उन्होंने अंकिमा की शादी सितंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव रंगवईया निवासी राहुल के साथ की थी। अंकिमा 11 माह के बेटे लव की मां थी। राहुल का पिता का पिता बलराम काबड़ी रोड पर भारत नगर में किराए पर रहता है। दो माह पहले राहुल उसकी बहन अंकिमा को लेकर पानीपत में भारत नगर में आ गया था। यहां पर उसने किराए पर कमरा लिया था। राहुल आए दिन अंकिमा के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। उससे दहेज की मांग करता था। रोज रोज की घरेलू हिंसा से अंकिता परेशान हो चुकी थी। आए दिन वह उन्हें फोन कर आपबीती सुनाती थी। वह राहुल को समझाते थे लेकिन वह नहीं मानता था। राहुल से परेशान होकर अंकिमा ने मंगलवार को पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत भी दी थी। इससे राहुल तैश में आ गया। राहुल के बड़े भाई नारायण ने भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना। बुधवार रात को भी राहुल शराब पीकर आया। उसने अंकिमा के साथ मारपीट की। अंकिमा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। राहुल दरवाजा खोलने की जिद कर रहा था। मारपीट के डर से अंकिमा ने फंदा लगाकर जान दे दी।

वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें