कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर निजी स्कूल में मनोकामेश्वर महादेव मंदिर की ओर से मां भगवती की मूर्ति प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव पर आज भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें ज्योति प्रचंड महंत योगेशमुनि व नंदलाल परिवार की ओर से की गई। गोशाला बाजार के ओम भाई सुभाष भाई एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया।
भजन गायक ओम भाई सुभाष भाई ने तूं कितनी अच्छी है तूं कितनी भोली, है…, कीर्तन की है रात बाबा…, म्हारा बाबा हनुमान ऐसो वर दे म्हाने…, तुम मुझे यूं जला न पाओगे… समेत अन्य भक्तिमय प्रस्तुति दी। विधिवत शुभारंभ मां के पूजन से किया गया। मां के शृंगार की थाली सजाई गई। सभी ने मां के जयकारे लगाए। मां को चुनरी चढ़ाई और माता का पूजन किया गया। इस दौरान माता की चौकी के बाद प्रसाद वितरित किया गया। विधि विधान से मां का पूजन करने के बाद कीर्तन शुरू हुआ। गायकों ने आज मेरी मां ने आना है सारे जय माता दी बोलो, आदि भजनों का गुणगान किया। इन भजनों पर श्रद्धालु नाच उठे व मां के चरणों में सुख-शांति की प्रार्थना की।