फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्यूशन टीचर के पीटने पर सगे भाइयों ने छोड़ा घर, पैदल-पैदल दिल्ली की तरफ जाते समय मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बत्रा कॉलोनी में ट्यूशन टीचर की पिटाई से परेशान पांचवीं और चौथी कक्षा के दो भाई घर छोड़कर चले गए। दोनों के लापता होने पर पिता ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर रविवार की शाम अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। सोनीपत पुलिस ने मुरथल टोल प्लाजा के पास से सोमवार को दोनों भाइयों को बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे ट्यूशन टीचर की पिटाई से तंग आकर घर छोड़ गए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बत्रा कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा (14) पांचवीं और छोटा बेटा (11) चौथी कक्षा का छात्र है। दोनों बेटे चार दिसंबर को सुबह 11 बजे बिना बताए घर से चले गए। काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। परिजन भी रात भर शहर में बच्चे की तलाश करते रहे। सोमवार सुबह पिता के पास सोनीपत पुलिस ने कॉल किया और बच्चों के हुलिये के बारे में पूछा। सभी जानकारी देने के बाद पुलिस ने पिता को मुरथल टोल पर बच्चे मिलने की बात कही, जिसके बाद पिता टोल पर पहुंचे और बच्चों को लेकर आए। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह पानीपत से सिवाह तक पैदल गए। उसके बाद सिवाह गढ़ी से समालखा तक का ऑटो लिया। उसके बाद फिर वह पैदल चलने लगे। रात भर में उन्होंने 24 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया और मुरथल टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बच्चों ने बताया कि ट्यूशन टीचर द्वारा पीटने से आहत होकर उन्होंने घर छोड़ा था, इसलिए उन्हें नहीं पता था कि वह कहां जा रहे हैं।
पिता ने बताया कि बच्चे घर से पांच हजार रुपये और डेबिट कार्ड लेकर गए थे। दोनों बच्चों ने एटीएम से भी 20 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन अब बच्चे मिलने के बाद उन्होंने रुपयों के बारे में पूछा तो उनके पास सुरक्षित मिले हैं। पिता ने बताया कि ट्यूशन टीचर को उन्होंने ही खिंचाई करने के लिए बोला था, क्योंकि बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें