फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हंगामे के डर से आयुक्त कार्यालय में हुई कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक

विज्ञापन
निगम आयुक्त को सफाई के विषय में बात करते पार्षद। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। शहर में सफाई की बदहाल स्थिति पर निगम पार्षदों ने आगे आकर हाउस की बैठक बुलाने की मांग की थी। मेयर और निगम आयुक्त ने हंगामे की आंशका को देखते हुए शुक्रवार को पार्षदों और जेबीएम अधिकारियों के साथ निगम आयुक्त कार्यालय में बैठक कराई।
विज्ञापन

बैठक में 26 में से 24 पार्षद पहुंचे। पार्षदों ने सफाई पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की। जेबीएम ने 15 फरवरी तक 100 और अगले महीने 15 मार्च तक गाड़ियों की संख्या 150 करने का भरोसा दिया। पार्षदों ने सफाई बेहतर न होने पर हाउस की बैठक में प्रस्ताव लाने की चेतावनी दी है।
जेबीएम के पास शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का ठेका है। शहर में करीब एक महीने से ठीक से कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है। निगम जेबीएम पिछले छह माह से करीब आठ करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा चुका है। कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की स्थिति बुरी बनी हुई है। पार्षदों ने आगे आकर मेयर कोमल सैनी को हाउस की बैठक बुलाने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन

पार्षदों के तेवर देख मेयर ने निगम आयुक्त से बात की। अधिकारियों ने शुक्रवार को जेबीएम अधिकारियों को बुलाकर पार्षदों के साथ बैठक की। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद अंजली शर्मा ने कहा कि वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है। वार्ड के लोग उनको नाराजगी जताते हैं, वे हाउस की बैठक में आवाज उठा चुकी हैं, इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें