फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोहतक बाईपास पर सिवाह के पास चौहराहे पर एक कार ने मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेेटा भी इसमें घायल हो गया। कार चालक यहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महराणा गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने पिता पालेराम (64) के साथ रोहतक बाइपास से मोटरसाइकिल पर गांव सिवाह से गांव महराणा आ रहे थे। सिवाह के पास नहर पुल पर गन्ने के लोड एक ट्राली खड़ी थी। उसने जैसे ही ट्राली से आगे मोटरसाइकिल निकाली चौराहे पर नारायणा की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे गिर गया और उसका पिता सड़क पर गिर गया। उसके पिता को कार ने कुचल दिया। वह अपने पिता को संभालने लगा तो कार चालक वहां से फरार हो गया। वह गंभीर रूप से घायल अपने पिता को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें