पानीपत। गांव उझा में मां का पता न बताने पर बेटी डंडे से पीटकर हत्या करने वाले कलयुगी पिता रिंकू को चांदनीबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बिंडा बरामद कर उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी रिंकू ने बताया कि वह शराब का ज्यादा सेवन करता था, जिस वजह उसका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। पत्नी इसी वजह से करीब दो माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपनी 12 वर्षीय बेटी हरप्रीत पर शक करने लगा। उसे शक था कि बेटी को उसकी मां का पता मालूम है। इसी वजह से वह बेटी के खिलाफ मन में रंजिश रखने लगा। वह नशे में उसके साथ मारपीट भी करता था। आठ जुलाई की रात करीब एक बजे वह नशे में था। उसने बेटी से उसकी मां का पता पूछा, बेटी ने नहीं पता होने की बात कही, जिससे गुस्से में आकर उसने बिंडे से मारपीट की, जिससे बेटी की मौत हो गई।
गांव उझा निवासी रिंकू पड़ोस शराब पीने का आदी है। वह अक्सर अपनी पत्नी डिंपी के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। डिंपी तंग आकर बच्चों को छोड़कर दो माह पहले कहीं चली गई थी। रिंकू अपनी 12 वर्षीय बेटी हरप्रीत पर शक करता था, उसे लगता था कि बेटी को मां का पता मालूम है। शनिवार रात एक बजे उसकी मौसी किशोरीबाई ने बताया कि उसका बेटा रिंकू अपनी बेटी हरप्रीत को बुरी तरह पीट रहा है। रिंकू डंडे से हरप्रीत को बुरी तरह पीट रहा था।पिटाई से हरप्रीत की मौत हो गई थी।