सनौली। बापौली थाना क्षेत्र के गांव गोयला कलां निवासी पिता-पुत्रों ने पड़ोसी पर हमला कर दिया। सिंह में लोहे की भारी वस्तु से वार किए। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गोयला कलां निवासी यामिन खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर सके सामने कंवरपाल का मकान है। कंवरपाल अक्सर शराब के नशे में गाली गलौज करता है। कई बार उसको समझाने का प्रयास किया गया था।
यामिन का आरोप है कि शनिवार को वह अपनी कार लेकर आ रहा था। जैसे ही घर के पास पहुंचा तो आरोपी ने उसकी कार के सामने आकर रोका लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर हमला कर दिया। थाना बापौली थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद