फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों को हिसार में 23-24 को मेले में दिए जाएंगे खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 23-24 मार्च को दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और विज्ञान आधारित खेती के उपायों से अवगत कराना है, इससे वे अपनी पैदावार और आय दोनों में वृद्धि कर सकें। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रवीण ने बताया कि मेले में विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों और प्रशिक्षित स्टाफ की ओर से किसानों को मृदा परीक्षण, जल संरक्षण तकनीक, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर प्रणाली, जैव उर्वरकों के उपयोग और कीट-रोग प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकी जानकारी दी जाएगी, इसके अलावा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें