फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों ने नई अनाज मंडी से निकाली ट्रैक्टर, कार परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा और राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में 26 जनवरी को देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद नई अनाज मंडी से ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल परेड निकाली गई। जिसमें सैकड़ों किसानों और मजदूरों ने जीटी रोड पानीपत पर संजय चौक से आगे तक रोड शो निकाला। उनका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा, तालमेल कमेटी के जिला संयोजक जयकरण कादियान, सह संयोजक व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डा. सुरेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन

किसान मजदूर और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर किसान, मजदूर कर्मचारी जन विरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी को भारत बंद और राष्ट्र व्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस मौके पर सचिव राजपाल, जिला प्रधान मामचंद सैनी, जिला सदस्य बिंटू मलिक, जिला प्रधान सूरजभान रावल, खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव दयानंद एडवोकेट, सीटू जिला सचिव जयभगवान, एटक जिला सचिव पवन सैनी, समाजसेवी सुखबीर सिंह मलिक, मलिक खाप प्रधान राजकुमार, सर छोटू राम भारतीय किसान यूनियन के राज्य महासचिव हरिंदर राणा, सीटू जिला कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा, उप प्रधान सविता, कामरेड सेवा सिंह मलिक, जिला प्रधान रोहतास व रणबीर देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें