फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विधायक नीरज को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूर्व सीएम हुड्डा ने छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को शहर में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पानीपत रिफाइनरी में राज्यपाल की ओर से आमंत्रित रात्रि भोज कार्यक्रम में एक अजीबोगरीब चोला पहनकर शामिल हाेने पहुंचे फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा को पानीपत पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद विधायक को पानीपत के विश्राम गृह में रखा गया। सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को छुड़वाया और उन्हें अपने साथ कार में बैठाकर ले गए। थाना पुराना औद्योगिक के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक नीरज शर्मा को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद रिफाइनरी गेट पर फिर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार को रोक लिया। यहां डीएसपी नरेंद्र कादियान ने एसपी से पूर्व मुख्यमंत्री की बात भी कराई। इसके बावजूद विधायक नीरज शर्मा को रिफाइनरी में अंदर नहीं जाने दिया गया। उनको सुरक्षा के बीच पानीपत में वापस छोड़ा गया। पानीपत पहुंचने पर विधायक नीरज शर्मा ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। विधायक ने यहां तक कह दिया कि अगर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हड्डा न होते तो वे आज जिंदा न बचते। उनका कत्ल किया जा सकता था।
वहीं विधायक नीरज शर्मा को फरीदाबाद में आयोजित गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जाने नहीं दिया गया। हालांकि विधायक के पास उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा गया था। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी भी की है। विधायक को राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा गया। इसीलिए वे कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते से उनको हिरासत में ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें छुड़वाया और अपने साथ ले जाने की बात कही लेकिन फिर से उनकी कार को रोक लिया गया और विधायक नीरज को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

विधायक नीरज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए 17 जनवरी को चंडीगढ़ में अपने वस्त्र उतारकर दो गज कफन का कपड़ा पहन लिया था। इस कपड़े पर विधायक ने अपनी विधानसभा की समस्याओं के चित्र तक छापे हुए थे। इसके अलावा जय सियाराम और स्वास्तिक का निशान भी छपा था। इस कपड़े पर सीताराम के नाम की चौपाई भी लिखी हुई है। उनका कहना है कि उनके इलाके की समस्याओं के निवारण के लिए सरकार की ओर से बजट जारी नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास उनके क्षेत्र के विकास कार्याें के लिए 28 करोड़ नहीं है। इसी चोले की वजह से उनको किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है।


मेरे साथ धक्का-मुक्की की : विधायक नीरज शर्मा
जिस तरह से मुझे गेस्ट हाउस में रखा गया, मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और मेरे साथ धक्का मुक्की की गई। ये पुलिस का मेरे साथ बेहद गलत बर्ताव रहा। यहां तक कि मुझे मेरे रिश्तेदारों को भी नहीं मिलने दिया गया। जहां मुझे रखा गया था वहां शीशे तक बंद कर दिए गए थे। मेरे पिता नहीं हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके लिए पिता तुल्य हैं। आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा न होते तो मेरा कत्ल हो सकता था। जो भगवान की तरह आए और उन्हें बचा लिया।
नीरज शर्मा, विधायक, फरीदाबाद एनआईटी।

वर्जन :
विधायक हैं अपराधी नहीं : हुड्डा
जिस तरह से सरकार व जिला प्रशासन ने एक विधायक को रास्ते से हिरासत में लिया गया है वह बेहद गलत है। वे मौजूदा विधायक हैं, कोई अपराधी नहीं है। यह उनका अधिकार है। उनके पास राज्यपाल की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी था फिर भी उनको रास्ते से ही हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें