फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उत्तर प्रदेश के किसानों ने खोजकीपुर गांव में काटी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों के बीच फसल कटाई पर फिर छिड़ा विवाद
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर भी किया जब्त



संवाद न्यूज एजेंसी
बापौली। यमुना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों के बीच फसल कटाई पर एक बार फिर विवाद छिड़ गया। इस बार उत्तर प्रदेश के किसानों ने खोजकीपुर गांव के किसानों की फसल काटने का प्रयास किया तो खोजकीपुर गांव के किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बापौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यूपी के किसानों को हिरासत में लेकर उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

खोजकीपुर गांव निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह अपने खेतों में गया तो उसने देखा कि यमुना बांध के अंदर खड़ी उनकी फसल को यूपी के किसान अवैध रूप से काटकर थ्रेसर मशीन के साथ निकाल रहे है। उसने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाई और कहा कि अगर ज्यादा शोर मचाया तो उसे जान गंवानी पड़ेगी। वह डर के मारे गांव में आ गया और इसकी सूचना सरपंच व ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते की पुलिस और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख अवैध रूप से फसल काट रहे यूपी के किसानों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़़ लिया और ट्रैक्टर व अन्य सामान सहित काटी गई फसल को थाने लेकर आ गए और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजकीपुर गांव के खेतों में यूपी के किसानों द्वारा गेहूं काटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। किसानों ने फसल काटने के संबंध में फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। सोमवार को फिर से मौका मुआयना किया जाएगा। उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अतर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस बापौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें