फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ज़मीन ख़रीदने के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। ज़मीन ख़रीदने के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में कुलदीप निवासी ने बताया कि उन्होंने अपनी ज़मीन बेची थी और नई जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात बारना निवासी चंद्रभान से हुई। उसने कहा कि साढ़े आठ एकड़ जमीन कमोदा गांव में बिक रही है। वह चन्द्रभान के साथ कमोदा में जमीन देखकर खरीदने के लिए तैयार हो गए।
चंद्रभान ने देहरादून में किसी सुषमा से फ़ोन पर बात करवाई, जिसने कहा कि यह जमीन मेरे भतीजे जसमन पुत्र चरणजीत की है। एक किले की कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये के हिसाब से रेट तय किया गया। एक जून 2022 को सुषमा, जसमन व दो अन्य लड़के पेहवा तहसील में उपरोक्त लिखित साढ़े आठ एकड़ जमीन का बयाना लिखवाने के लिए आए और तहसील पिहोवा में ही एक इकरारनामा दोनों पक्षों के बीच लिखा गया और रजिस्टरी 20 अप्रैल 2023 को तय की गई थी। उन्होंने 41 लाख रुपये का चेक और आठ लाख रुपये नकद जसमन उर्फ विकास को दिए थे। यह चेक लेकर सुषमा व जसमन उर्फ विकास व उनके साथ आय दो अन्य लड़के उक्त इकरारनामा दुगा व कुलदीप सिंह के पक्ष में लिखवाकर चले गए थे। नौ जून 2022 को बताया कि चेक पर गलत साइन है। इसके बाद चेक वापस मंगवाकर दूसरे बैंक से 41 लाख रुपये उनके खाते में आरटीजीएस करवाए। उसके बाद खरीद की गई भूमि साढ़े आठ एकड़ को देखने के लिए मौका पर कमोदा गांव में गए। वहां पता चला कि जमीन का असल मालिक जसमन पुत्र चरणजीत पिछले काफी समय से कनाडा में रहता है और उसका पिता चरणजीत लुधियाना पंजाब में रहता है। शक हुआ तो जमीन का सौदा करने वाले व्यक्ति के पास देहरादून गए तो वहीं शिकायत पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें