फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसानों ने की मार्केट रेट कमेटी के गठन की मांग

Fri, 09 Oct 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) की हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों से प्रभावित लगभग 20 गांवों के किसानों ने वीरवार को जिला मुख्यालय पर एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने पारदर्शी बाजार दर पर मुआवजा तय करने के लिए तत्काल मार्केट रेट कमेटी (एमआरसी) के गठन और हरियाणा सरकार के 21 दिवसीय शिकायत निवारण नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही मार्केट कमेटी व एचवीपीएन के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कराकर इस मुद्दे का न्यायोचित निस्तारण कराया जाएगा। जाटल गांव के सरपंच बलविंद्र सिंह और ग्रामीणों ने बताया कि एक अप्रैल को भी एमआरसी कमेटी के गठन के लिए मांग पत्र सौंपा था। अब तक कोई मुआवजा नीति नहीं बनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें