फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस- प्रशासन ने रोका किसान और आढ़तियों का रास्ता, जब नहीं माने तो प्रधान-उपप्रधान को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा किसान हित के नाम पर लाए गए तीन अध्यादेशों के विरोध में कुरुक्षेत्र के पिपली में होने वाली महारैली में पानीपत के सैकड़ों आढ़ती और किसान वीरवार को नहीं पहुंच सके। अनाज मंडी में सुबह ही पुलिस व प्रशासन ने उनका रास्ता रोक लिया। जब आढ़ती पिपली रैली में जाने की जिद्द पर अड़े तो पानीपत अनाज मंडी आढती एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक और उपप्रधान दुलीचंद को पुलिस द्वारा हिरासत तक में लिया गया। आढ़तियों का रास्ता रोकने के लिए खुद जिला प्रशासनिक अमला तक धरातल पर उतरा। एसडीएम समेत डीएसपी मुख्यालय व कई थाना प्रभारी भी भारी दल बल के साथ मोके पर मौजूद हुए। इस दौरान कुछ समय के लिए अनाज मंडी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन

पहले से निर्धारित कुरूक्षेत्र के पिपली रैली में जाने के लिए वीरवार सुबह करीब 9 बजे पानीपत अनाज मंडी के आढ़ती व मुनीम धर्मबीर मलिक प्रधान की अनाज मंडी स्थित दुकान के बाहर इकट्ठा हुए, लेकिन जिला व पुलिस प्रशासन को यह पहले से ही मालूम था की रैली में आढ़ती पानीपत अनाज मंडी से जाएंगे। जिसके चलते पानीपत अनाज मंडी में एसडीएम स्वप्लिन पाटिल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, इंडस्ट्रीयल सेक्टर थाना प्रभारी राजबीर सिंह व चांदनी बाग प्रभारी अंकित कुमार भारी पुलिस बल के साथ अनाज मंडी में पहुंच गए। इस मौके पर पानीपत मार्किट कमेटी के सचिव नरेश मान व जिला बागवानी अधिकारी महाबीर शर्मा भी मौजूद रहे।
कोरोना का दिया हवाला, लेकिन नहीं माने किसान और आढ़ती
एसडीएम स्वप्लिन पाटिल व डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने पहले सभी आढ़तियो के साथ मीटिंग करके समझाया कि कोरोना के चलते सरकार ने पिपली में रैली करने की मंजूरी नहीं दी है और कोई भी किसान, आढती या मुनीम वहां पर नहीं जा सकता, लेकिन आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि सभी आढ़ती, मुनीम व मजदूर रैली में जाने को लेकर ही यहां पर एकत्रित हुए है और वे हर हाल में रैली में जाएंगे, यदि उन्हें अपनी गिरफ्तारी भी देनी पडेगी तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

धर्मबीर मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश किसानों व आढ़तियोंके खिलाफ है और पिपली में इन्हीं अध्यादेशों के विरोध में रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा किसानों व आढ़तियो को रैली में नही जाने देने पर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वहीं धर्मबीर मलिक व अन्य आढती वहां पर खडी हुई बस में बैठने लगे तो पुलिस ने उनको रोक दिया गया और आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ काफी देर तक जमकर नारेबाजी की गई। धर्मबीर मलिक ने कहा कि हालांकि भाजपा ने तो पहले भी कभी किसान हित में कोई फैसले नहीं लिए लेकिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से किसानों को बहुत उम्मीदें थी, पर उन्होंने भी किसानों व आढ़तियो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव दिनेश, तेजबीर जागलान, निर्मल कादियान, हवा सिंह कादियान, राजू शर्मा, विरेंद्र देशवाल, विक्की गर्ग, कर्मबीर आदि आढ़ती मौजूद रहे।
---------------
फोटो 14
आढ़तियों को बर्बाद करने में लगी सरकार : छौक्कर
समालखा। सरकार की ओर से लागू किए गए तीन अध्यादेशों के खिलाफ पिपली रैली में जा रहे आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों व आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली है। आढ़तियों का रोजगार छीना जा रहा है।
जयपाल छौक्कर ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीनों अध्यादेश आढ़ती और किसानों के हितों के खिलाफ हैं। सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग का बहाना बनाकर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है, लेकिन आढ़ती व किसान अपनी मांगों को लेकर ना झुकेंगे और ना ही रुकेंगे। इस दौरान जयपाल छौक्कर, बलजीत, राजेंद्र, सुभाष कुहाड़, धर्मबीर राठी, महावीर, प्रवीन गर्ग, देवेंद्र नेहरा, नरेश, हरदीप, कृष्ण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें