थर्मल। गांव शोदापुर में बिजली का करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनाें को सौंप दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार किसान हुकमा (55) आज सुबह अपने खेत में पानी चलाने के लिए गया था। कुछ देर बाद जब वह घर से रोटी खाकर आया तो पंप बंद मिला। उसने जैसे ही स्टार्टर को मोटर चलाने के लिए हाथ लगाया, तो उसे बिजली का करेेंट लग गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।
दूसरी ओर नौहरा मोड़ निवासी करेशनी दोपहर के समय अपने पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर आ रही थी कि बीच रास्ते एक क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। महिला को एक अस्पताल में भरती कराया है।