फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान ने खेत में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा खंड के अदियाना गांव में एक किसान ने अपने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। परिजनों का कहना है कि मृतक किसान का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। फिर भी पुलिस ने विसरा रिपोर्ट मधुबन लैब भिजवाई है। जिसमें मौत के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसान अदियाना गांव का राजेश (48) आठवीं पास था और शादीशुदा था। रोजाना की तरह राजेश वीरवार को अपने खेत में गया और शाम करीब पांच बजे अपने खेत में ही राजेश ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना आसपास के किसानों ने राजेश के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि राजेश के परिजन शिकायत देने या पोस्टमार्टम कराने के इच्छुक नहीं थे। बावजूद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मतलौडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अदियाना गांव में किसान राजेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा रिपोर्ट के लिए मधुबन लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें