फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेत में किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। खेत में काम करने के लिए गए किसान बलवान सिंह (50) निवासी गांव लुहारी की सबमर्सिबल चलाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो उनका शव देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बलवान सिंह शनिवार सुबह खेत में काम करने गए थे। वह बरसीन की बुआई के लिए सिंचाई करने लगे लेकिन सबमर्सिबल नहीं चला तो वह तार ठीक करने लगे। उसी समय अचानक करंट की चपेट में आने से वह बेहोश हो गए। पास में काम कर रहे अन्य किसान व परिजन मौके पर पहुंचे तो बलवान सिंह को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इसराना प्रभारी महीपाल ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें