फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। उरलाना खुर्द गांव में सड़क से खेतों में उतरते समय ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक गुरनाम सिंह (65) ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर गुरनाम सिंह को निकाला लेकिन उसकी गर्दन ट्रैक्टर के नीचे दब जाने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। गुरनाम सिंह के परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम के गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक ग्रामीण किसान ने बताया कि गुरनाम सिंह सुबह ही ट्रैक्टर पर रोटावेटर लेकर खेत में जुताई करने के लिए जा रहा था। वह जैसे ही सड़क से खेतों की तरफ प्लाट में ट्रैक्टर को उतारने लगा तो रोटावेटर ने ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। किसान गुरनाम सिंह की गर्दन ट्रैक्टर के नीचे दब गई और निकल नहीं पाया। जब तक इधर-उधर से दौड़कर किसान मौके पर पहुंचे और उन्हें निकाला तब तक गुरुनाम सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें