फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नामुंडा में खेत में काम के दौरान करंट लगने पर 35 वर्षीय किसान रमेश उर्फ बाबा की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवाया। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि रमेश मंगलवार को बड़े भाई अशोक के साथ सुबह खेत में काम को लेकर गया था। अचानक ट्यूबवेल बंद होने पर वो उसे देखने के लिए गया तो तार से करंट लगने पर रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें