पानीपत। सिवाह गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। किसान शाम को खेत में गया था, रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में खेत में गए। वह ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ मिला। परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। सिवाह गांव के निवासी संजय ने बताया कि उसका चचेरा भाई संदीप (26) मंगलवार शाम को खेत में गया था, लेकिन वह रात तक घर नहीं लौटा। इस पर वे ढूंढ़ते हुए खेल स्टेडियम के पास खेत में पहुंचे तो संदीप बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। उसकी मौत का कारण करंट लगना बताया गया।