पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में रिसालू गांव के किसान बलराज (55) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि रिसालू गांव में खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की पहचान बलराज निवासी रिसालू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को मृतक के परिजन भी जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव में थे जिस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो