फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीनी विवाद में किसान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना खुर्द गांव में जमीन विवाद में एक दंपती ने किसान पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। किसान हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किसान ने दंपती के खिलाफ सेक्टर 29 पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। अब इनकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

पसीना खुर्द गांव निवासी राममेहर ने बताया कि उसका सत्यवान का साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में उसने विवाद को सुलझाने के लिए दो दिन का वक्त मांगा था। वह मंगलवार शाम को विनोद के घर गया था। वह वहां से लौट रहा था। इसी वक्त उस पर सत्यवान व उसकी पत्नी राजवंती ने उस पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। दोनों ने उसको बुरी तरह से पीटा। जब लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें