पानीपत। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन और चार बंद पड़े कारखानों को चलाने का निर्णय लिया गया है। अगले वर्ष 31 मार्च तक 14 करोड़ कृषि परिवारों को सॉयल हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे।
प्राकृतिक आपदा और मौसम की मार से होने वाले फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए पीएम ने फसल बीमा योजना में 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। देश में सूखे और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए भी एनडीए सरकार प्रयत्न कर रही है।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी का पानीपत पहुंचने पर स्वागत किया गया। बाइक सवार युवाओं की अगवानी में उन्हें वार्ड-18 के पार्षद संजीव दहिया के फॉर्म पर लाया गया। वहां पर विधायक महिपाल ढांडा, विधायिका रोहिता रेवड़ी, प्रदेश महासचिव वेद पाल एडवोकेट, जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, जिला महामंत्री देवेंद्र दत्ता, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रदीप चौहान और जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राम मेहर मालिक ने भाटी का स्वागत किया।
पार्षद संजीव दहिया, रमेश मलिक व रामपाल सैनी ने समय सिंह भाटी को हुक्का और पगड़ी भेंट की। मंच संचालन करते हुए सुनील सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि समय सिंह भाटी के नेतृत्व में किसान मोर्चा नई ऊंचाइयों छुएगा। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों को समृद्धि की ओर ले जाएंगीं। वेद पाल एडवोकेट ने कहा कि भाजपा किसानों के हित में दीर्घकालिक योजनाएं बना रही हैं।
संजीव दहिया ने आए हुए सभी मेहमानों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर गजेंद्र सलूजा अमरजीत कोली, पार्षद दुष्यंत भट्ट, लोकेश नांगरू, राजकुमार पाहवा, अशोक कटारिया, सुरेंद्र गर्ग, राम रतन अग्रवाल, अनिल मैदान, धर्मपाल जागलान, धर्मेंद्र, सत्य देव, माही राम डॉक्टर महेंद्र, गोविंद पहलवान, महेश नारंग, वीरेंद्र तनेजा, बिंटू सरपंच, सुनील कंसल ,मनजीत डिकाडला, सुनील पढ़ाना, विपिन चुघ, दीपक सलूजा, कृष्ण छौक्कर, विनोद, पवन, जितेंदर,राकेश दहिया, अशोक छाबड़ा,मनोज शर्मा मौजूद रहे।
‘किसान अर्बन खेती पर दें जोर’
समय सिंह भाटी ने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती से हटकर पैरी अर्बन खेती पर जोर देना होगा। इसके तहत सब्जियों उगाना, फल पैदा करना, बागवानी, फूल आदि पैदा किए जाते हैं। इससे किसानों की माली हालत भी अच्छी होगी।