फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में घायल किशोरी की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मृतका मुस्कान के परिजन विलाप करते हुए: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट की राय मार्केट स्थित बिग बाजार के निकट 18 नवंबर को एक्टिवा की चपेट में आकर घायल हुई बाजीगर मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय मुस्कान की मौत हो गई। मुस्कान की बुधवार रात को अचानक घर पर उल्टी लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कैंट के नागरिक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व पुलिस द्वारा दो दिन बाद भी टक्कर मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई न करने पर जमकर रोष जताया। अस्पताल में नारेबाजी करने के बाद परिजन अंबाला कैंट थाने के बाहर एकजुट हुए। मृतक की मां परमजीत कौर का आरोप था कि हादसे के बाद बेटी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई थी। यह भी लापरवाही बरती गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मृतका मुस्कान के परिजन विलाप करते हुए: सोशल मीडिया

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मृतका मुस्कान के परिजन विलाप करते हुए: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें