फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिजनों को था जीत का विश्वास, उम्मीद पर खरा उतरा लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोहा डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में भी खुशी का माहौल है। शुक्रवार देर रात तक जागकर परिजनों ने टीवी पर नीरज का प्रदर्शन देखा और खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि पहले से ही उन्हें जीत का विश्वास था, जिस पर नीरज खरा उतरा। वहीं शनिवार सुबह से नीरज के साथ ही परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जीत के बाद सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा की ओर से किए गए पोस्ट पर करीब 4.11 लाख लोग पहुंचे। इसमें से 24,200 लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक किया और 2304 लोगों ने रि-ट्वीट किया है, जबकि करीब 550 लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

गांव खंडरा में नीरज चोपड़ा के घर पर शनिवार की सुबह हर किसी के चेहरे पर खुशी थी। उनके पिता सतीश कुमार चोपड़ा, मां सरोज देवी और चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि डायमंड लीग देखने के लिए वे देर रात तक जागते रहे। उन्हें विश्वास था कि नीरज एकबार फिर देश का नाम रोशन करेगा और उसने वो सच कर दिखाया। उन्हें नीरज के पहले थ्रो पर जीत का भरोसा था। ऐसे में नीरज ने भी दूसरा चांस नहीं लिया। जैसी उनको उम्मीद थी, लीग में नीरज का प्रदर्शन वैसा ही रहा। उन्होंने कहा कि खुशी है कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 2021 में ओलंपिक के बाद लीग में एक बैरियर टूटा है। इसके लिए नीरज ने कड़ी मेहनत की थी।
ओलंपियन नीरज चोपड़ा की 2023 की शुरुआत अच्छी थ्रो के साथ रही। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर थ्रो फेंका है। यह उनके कॅरियर का चौथा बड़ा थ्रो रहा है। नीरज का 90 मीटर तक भाला फेंकने का लक्ष्य था। उन्होंने पहली बार में ही 88.67 मीटर भाला फेंका और फिर अगला चांस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें