फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर बाबरपुर स्टेशन पर वीरवार रात साढ़े दस बजे ट्रेन की चपेट में आने से चंदौली गांव के सोनू की मौत हो गई। वह फैक्टरी में काम करता था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू (25) बाबरपुर के नजदीक कंबल की एक फैक्टरी में काम करता था। वह वीरवार रात को साढ़े दस बजे फैक्टरी से घर आ रहा था। वह बाबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहा था। इसी समय एक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि बाबरपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गई। शव की शिनाख्त कर ली है। परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें