पानीपत। कृष्णा गार्डन कॉलोनी में एक मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। चांदनी बाग थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले के ककराला निवासी राहुल (27) पानीपत में रहकर सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वर्तमान में वह कृष्णा गार्डन कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। रविवार शाम को उसका कमरा बंद था। देर शाम को जब पड़ाेसियों ने कमरे के अंदर देखा तो राहुल फंदे पर लटका हुआ था। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।