फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी मालिक ने नहीं दिए इलाज के लिए रुपये, युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत के विकास नगर के तीन बहनों के इकलौते भाई ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह तीन माह पहले फैक्टरी में काम करते हुए घायल हो गया था। जिसके बाद फैक्टरी के मालिक ने इलाज का खर्च उठाने और नौकरी पर रखने की वादा किया था। ब्यूरो
विज्ञापन

बाद में रुपये मांगने पर पीड़ित को धमकी देनी शुरू कर दी। इससे तनाव में आकर युवक ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने फैक्टरी मालिक जयप्रकाश व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विकास नगर कॉलोनी के संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विशाल (20) क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करता था। अप्रैल माह में फैक्टरी में काम करते हुए उसके पैर में चोट लग गई थी। उस समय फैक्टरी के मालिक ने घायल का पूरा उपचार कराने और बाद में नौकरी पर रखने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि बाद में फैक्टरी के मालिक ने उपचार के पैसे देने से इंकार करने के साथ नौकरी पर रखने से भी इंकार कर दिया। जब विशाल ने शुक्रवार को फोन पर फैक्टरी के मालिक के बेटे से बात की तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी।
संदीप का आरोप है कि फैक्टरी मालिक के उत्पीड़न और धमकी से तनाव में आकर विशाल ने शुक्रवार रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर जन दे दी। शनिवार तड़के चार बजे परिजनों ने शव को कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें