फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक झुके, मांगें मानीं

Thu, 19 Dec 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर हैंडलूम मजदूरों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के आगे आखिरकार फैक्टरी संचालक झुक गए हैं। फैक्टरी संचालकों ने श्रम अधिकारी के सामने जल्दी की श्रम कानून लागू करने के लिए कमेटी गठित करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही हैंडलूम मजदूरों ने भी अपनी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दिया।

इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन पानीपत संबंधित सीटू के आह्वान पर हैंडलूम मजदूरों की ओर से किया जा रहा प्रदर्शन बुधवार को शांत हो गया। मजदूरों की मांगों के बाद श्रम विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद 20 फैक्टरी मालिक श्रम विभाग कार्यालय मेें पहुंचे। सीटू के जिला प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि फैक्टरी मालिकों ने श्रम अधिकारी सर्कल-दो डीडी अत्री के सामने श्रम कानून को लागू करने के लिए कमेटी का गठन करने का भरोसा दिलाया। श्रम अधिकारी आश्वासन मिलने के बाद मजदूरों ने फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले हैंडलूम मजदूर हाली पार्क में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में सरकार और श्रम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भगत सिंह स्मारक सीटू कार्यालय मेें जमा हुए। फिर यहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर भी मजदूरों ने सरकार व श्रम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष जयभगवान और संचालन सीटू जिला सचिव आनंद ज्वाहरा ने किया। मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त ने आरोप लगाया कि सरकार के नेता तो सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त होकर घोटालों ही करते जा रहे हैं। इस अवसर पर फूलचंद, शरीफ, राजकुमार, श्याम बाबू, पेंटर, वेेंकट सिंह, लाल साहब, दिनेश कुमार, शिव पूजन, बृजनाथ, संतराम, रामलखन, गुर्शीद अली और सियाराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें