फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नया बाजार तलाशने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे निर्यातक

Fri, 29 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-अमेरिका की ओर से टैरिफ 50 प्रतिशत करने के कारण केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय की देखरेख में निर्यातकों का एक दल अफ्रीकी देशों में पहुंचा

-पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल कर रहे हैं अगुवाई
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अमेरिका के टैरिफ वार के कारण पानीपत के निर्यातक व्यापार के नए अवसर तलाशने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए। पानीपत के निर्यातक पहली बार यहां पहुंचे हैं। यहां पर प्रदर्शनी में करीब 20 निर्यातकों ने अपने स्टाॅल लगाए हैं। इसमें विदेशी बायर्स का टेक्सटाइल नगरी पानीपत के उत्पाद की तरफ ध्यान रहेगा। निर्यातकों को प्रदर्शनी से बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
पानीपत से हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इसमें अकेले अमेरिका में करीब 10 हजार करोड़ का निर्यात शामिल है। यानी अमेरिका पानीपत के टेक्सटाइल उत्पाद की सबसे बड़ी मंडी हैं। अमेरिका ने पिछले दिनों भारतीय उत्पाद पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसमें पहले तीन महीने की राहत दी। इसको फिर एक महीने के लिए बढ़ा दिया। अब टैरिफ सीधे 50 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिका का टैरिफ वीरवार से लागू हो गया। ऐसे में निर्यातकों का हर महीने करीब 500 करोड़ के काम को झटका लगा है। बायर्स ने निर्यातकों से आधा टैरिफ मांगना शुरू कर दिया है। निर्यातकों ने इससे मना करना शुरू कर दिया है। ऐसे में नए ऑर्डर भी लगभग बंद हो गए हैं। वहीं पुराने ऑर्डर भी रोक लिए गए हैं। एक तरह से एक्सपोर्टर इंडस्ट्री में इस समय चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत से 20 निर्यातक दक्षिण अफ्रीका पहुंचे
पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान ललीत गोयल की अगुवाई में करीब 20 निर्यातक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फेयर में पहली बार पहुंचे हैं। ललित गोयल ने बताया कि व्यापारी के पास किसी से विवाद करने का समय नहीं होता है। उनको अपना व्यापार करना होता है। एक देश का रास्ता बंद हुआ है तो दूसरे का खुलने में देर नहीं लगती। वहीं गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फेयर में पानीपत के टेक्सटाइल उत्पाद की पहले से अच्छी मांग है। नए देशों में अलग ही पहचान होगी। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ इंजिप्ट, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात व ऑस्ट्रेलिया में भी प्रदर्शनी लगाई जा सकती हैं। अमन सहगल, पुनीत तायल, अमित गुप्ता व योगेश बंसल ने बताया कि पानीपत के टेक्सटाइल उत्पादों की अच्छी मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें