फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कक्षा चार से आठ की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब त्योहारों के बाद राजकीय विद्यालयों में कक्षा चार से आठ तक की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इसके लिए विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अर्धवार्षिक परीक्षाएं 24 से 31 अक्तूबर तक करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रश्न-पत्र सभी स्कूलों में पहुंचा दिए गए हैं। निदेशालय ने सभी विषयों की परीक्षा लगातार करवाने का आदेश दिया है। शेड्यूल जारी होने के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। जिले में चौथी से आठवीं कक्षा के करीब 38,400 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालय में चौथी से आठवीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं करवाने के आदेश दिए हैं। ये परीक्षाएं त्योहारों के बाद होंगी। इससे विद्यार्थियों में परीक्षा का तनाव नहीं रहेगा। वहीं, अध्यापक भी त्योहारों के दौरान होने वाली गतिविधियों से भी अध्यापक मुक्त हो जाएंगे। इन दिनों अध्यापक खंडस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता करवाने में व्यस्त हैं। ऐसे में त्योहारों के बाद परीक्षाएं करवाने का अध्यापकों ने स्वागत किया है। निदेशालय ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाओं में केवल रविवार का अवकाश रहेगा। इस दौरान चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों की तीन विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें