फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक वर्क की परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sat, 12 Nov 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। जिले में रविवार 13 नवंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की लिपिक परीक्षा है। इसके लिए इस संबंध में शनिवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव कुमार ने की। बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला की चयन आयोग की सदस्य राजबाला, अधीक्षक सतबीर सिंह, सहायक परशुराम, निशांत जैन, बीर सिंह के साथ ही सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक और सुपरवाइजर मौजूद रहे। यह परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे और दोपहर बाद 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


एसडीएम गौरव कुमार ने कहा कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होगी। इसे लिए प्रबंध कर लिए गए हैं। जिलाधीश डॉ. चन्द्रशेखर खरे ने परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निकट धारा 144 लागू कर दी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगा गए हैं। परीक्षा के दौरान बिजली की उपलब्ध के लिए बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अटेस्ट न करवा पाया हो तो अधिकारी मौके पर ही परीक्षा प्रवेश पत्र अटेस्ट करेंगे। परीक्षार्थियों के धार्मिक चिह्नों  की तलाशी न लेने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थी यदि नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसकी सूचना बोर्ड प्रतिनिधि गौरव चौहान और राजेश कुमार को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें