फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजा शंभू प्रकटेश्वर मंदिर में हनुमान की हर रविवार को होगी सामूहिक आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खारी कुई संघर्ष समिति द्वारा रविवार को राजा शंभू प्रकटेश्वर मंदिर में हनुमान महाराज की सामूहिक आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों व क्षेत्र के नागरिकों ने बैठक कर संयुक्त रूप से प्रत्येक रविवार शाम साढ़े सात बजे हनुमान महाराज की सामूहिक आरती करने का फैसला लिया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के संरक्षक विकास गोयल की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

खारी कुई संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि पानीपत पुरातन क्षेत्र में से एक है। ऐसे में प्राचीन प्रकेश्वर मंदिर की सेवा करना हम सबके लिए गौरव का विषय है। जिले के लाखों नागरिक मंदिर से विभिन्न प्रकार से जुड़ रहे हैं। राजा हनुमान का स्वरूप मानव निर्मित न होकर प्राकृतिक स्वरूप है ।प्रकटेश्वर हनुमान की पूजा की जाती है। भगवान हनुमान का एक स्थानिक रूप माना जाता है। यह भक्तों की श्रद्धा का केंद्र हैं। हनुमान के दर्शन, पूजा और आरती के लिए प्रतिदिन श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। यहां हनुमान जी ने अपने अवतार में भक्तों की रक्षा और भक्ति के लिए अवतार लिया था और यह स्थान हनुमान जी की शक्ति और भक्तिपूर्ण आस्था का प्रतीक है। कवि देवेंद्र तूफान ने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी हनुमान जी का यह श्रद्धा शक्ति स्थल मनोकामना पूर्ण करने का केंद्र रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओम प्रकाश, राहुल, परमिंदर, संजय सैनी और नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें