फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोटिल होने के बाद भी राजेश ने टीम को दिलवाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मास्टर राष्ट्रीय खेलों में राजाखेड़ी गांव के राजेश मलिक का हरियाणा की टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान रहा है। चोटिल होने के बाद भी उन्होंने अपना खेल जारी रखा और टीम को प्रथम स्थान हासिल कराने में विशेष योगदान दिया। इसलिए उन्हें प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रेडर से भी नवाजा गया है। उन्होंने टीम के सहयोग से कर्नाटक की टीम को 22-16 के अंतर से मात दी है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित की गई थी। ये जानकारी कोच रामबाबू कौशिक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजेश मलिक राजाखेड़ी गांव के रहने वाले है। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए टीम को स्वर्ण पदक हासिल करने में अहम योगदान दिया है। चोटिल होने के बाद भी उन्होंने अपना खेल प्रदर्शन जारी रखा। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला मेंं आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है। राजाखेड़ी गांव में ही मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी चला रहे हैं। यहां रोजाना 40 से 50 कबड्डी खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। उनसे प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके है। उनके पास अभ्यास कर कई खिलाड़ी जिला व राज्य स्तर पर पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें