फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में 21 दिन बाद भी उठान नहीं हो पाया तेज, किसानों का भुगतान रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में गेहूं के सीजन में 21 दिन बाद भी मंडियों से उठान तेज नहीं हो पाया है। अभी तक 36 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। ऐसे में किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों में रोष भी बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में इस सीजन में 12 मंडी व केंद्र बनाए गए हैं। नौल्था केंद्र पर इस बार भी गेहूं की आवक नहीं हुई है। जिले की मंडियों में 323043 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा। इसमें से 257604 मीट्रिक टन की खरीद की है। एजेंसी अब तक 36 प्रतिशत उठान कर पाई हैं।
जिले में 1.99 अरब रुपये का भुगतान किया है।समालखा अनाज मंडी में सबसे अधिक 80663 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। मतलौडा में 64256, पानीपत में 52533 और इसराना में 45231 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। नौल्था गांव के जयभगवान व कृष्ण ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले मंडी में गेहूं बेची थी। उनका भुगतान अब तक नहीं मिला है जबकि फसल बेचने के 72 घंटे में भुगताना किया जाना है। एजेंसियों के गेहूं का उठान करने तक भुगतान नहीं किया जा रहा। किसान को इस तरह से चक्कर में उलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी पानीपत के चेयरमैन अवतार शास्त्री ने बताया कि मंडी में खरीद के साथ उठान तेज कर दिया है। किसानों को साथ के साथ भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें