माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया में वीरवार को झज्जर और पानीपत के युवाओं ने हिस्सा लिया।
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का राजीव गांधी खेल परिसर स्थित केंद्र में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण हुआ।
इसमें दौड़, लंबीकूद, जिग जैग, बीम और अन्य शारीरिक मापदंड शामिल रहे। भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल अनुराग सिंह की देखरेख में चल रही भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह रहा। शुक्रवार को रोहतक के उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।