फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चीन से लड़ने को तैयार उद्यमी, स्थानीय समस्याओं में उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी के निर्यातक अमेरिका के साथ नए व्यापारिक समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। उद्यमी इन सबके बीच स्थानीय मूलभूत सुविधाओं के न मिलने पर समस्याओं में उलझे हुए हैं। उद्यमी हर मंच पर मूलभूत सुविधाओं से लेकर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को उठा चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन और पानीपत के औद्योगिक संगठन द्वारा यूएस और ईयू के साथ ट्रेड डील के बाद शनिवार को जिमखाना क्लब में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त खेमराज सुंदरियाल ने की। उद्यमियों ने सरकार का आभार जताने के साथ अपनी पांच मांगों का पत्र केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह मंच समस्या रखने का नहीं बल्कि सम्मान का है। उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया। उद्यमी कार्यक्रम के बाद मायूस नजर आए। उद्यमियों ने कहा कि समारोह में प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान तो सुना तक नहीं गया। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समारोह के बाद मंच पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ अपनी समस्याओं के बारे में बारीकी से चर्चा की। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान विनोद धमीजा ने कहा कि समस्याओं को सरकार के सामने रखा है। समाधान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें