फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदर्शनी में उद्यमियों ने मशीनरी के बारे में हासिल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी में तीन दिवसीय टेक्सटाईल मशीनरी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें रविवार को प्रदर्शनी का समापन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से उद्यमियों ने पहुंचकर प्रदर्शनी में मशीनरी के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

साथ ही प्रदर्शनी के आयोजकों को प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। समापन समारोह में पहुंचे अतिथि का बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें प्रदर्शनी में देश भर से पहुंचे उद्यमियों से उपकरणों की जानकारी प्रदान कराई गई। डेरा बस्सी से पहुंचे गगनदीप ने बताया कि उनकी कंपनी में लोहे के बड़े उपकरणों को तैयार किया जाता है। जिसमें सामान लोड करने के लिए लोडर को तैयार कर उद्यमियों को इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता है। जिससे बड़ी-बड़ी धागे की गांठ और अन्य उपकरणों को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा सके।
जय जगदम्बे धागा बनाने वाली कंपनी से चेतन सूद ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से धागा बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनके पास फैंसी यार्न, पेट यार्न, कॉटन स्लैब यार्न, जूट यार्न समेत कई उपकरणों को लेकर वह प्रदर्शनी में पहुंचे। साथ ही इससे संबंधित जानकारी को उद्यमियों के साथ साझा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें