फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमी ने लेन-देन के मामले में ट्रेन के आगे कूद दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चिमा एंक्लेव नूरवाला निवासी एक उद्यमी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उद्यमी की नजदीक ही खड़ी गाड़ी में एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें सेक्टर-7 स्थित एक जिम के संचालक समेत पांच लोगों पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोप हैं कि पांचों लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद उसको रकम नहीं दी। जीआरपी ने इसमें मुख्य आरोपी जिम संचालक खुशीराम समेत पांचों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीआरपी पानीपत को बाबरपुर और कोहंड के बीच रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत मिला। उसकी शिनाख्त नूरवाला के चिमा एंक्लेव निवासी नाहर सिंह (59) के रूप में की। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया। जीआरपी को रेलवे लाइन के पास उद्यमी की गाड़ी खड़ी मिली। जिसकी तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से एक सुसाइड नोट मिला। जिस में पांच व्यक्तियों के साथ लेन देन और जमीन खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इनमें जिम संचालक खुशीराम का नाम मुख्य दिया है। परिजनों ने आरोप लगाए कि आरोपी खुशीराम की सेक्टर-17 में जिम है। खुशीराम और अन्य आरोपियों का नाहर सिंह के साथ पैसों का लेन-देन था और एक जमीन की रजिस्ट्री पिछले दिनों कराई थी। आरोप है कि आरोपियों ने उद्यमी को इसके पैसे नहीं दिए गए। वह लंबे समय से उनसे पैसों की मांग कर रहा था। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज किए और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन :

बाबरपुर-कोहंड के बीच एक व्यक्ति के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की सूचना मिली थी। उसकी गाड़ी में एक सुसाइड नोट मिला है। इसके आधार पर सेक्टर-7 स्थित एक बड़ी जिम के संचालक खुशीराम समेत पांच लोगों पर पैसों के लेन-देन और जमीनी मामले में तंग करने के आरोप लगाए हैं। जीआरपी ने पांचों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, कार्यकारी प्रभारी, थाना जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें