फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब स्वच्छ सर्वेक्षण की बारी पर सिफर तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 जल्द शुरू हो सकता है, लेकिन शहर के हाल यही रहे तो इस बार भी रैंकिंग सुधार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही। शहर में आज भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की सफाई कर सिल्ट तक उठाई नहीं जाती। वहीं जागरूकता को लेकर भी निगम की तैयारी खास नहीं नजर आ रही है। घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान भी पूरी तरह से नहीं चल रहा है। सबसे बुरी स्थित कॉलोनियों की है। निगम ने सफाई को लेकर भले ही शहर को चार जोन में बांटकर दो एजेंसियों को ठेका दिया है, लेकिन नतीजा सिफर ही नजर आ रहा है, हालांकि अब स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को लेकर जीटी राेड स्थित हाेटल स्काईलार्क में शनिवार को छुट्टी के दिन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें निगम की सफाई शाखा के अधिकारियाें, कर्मचारियों व सफाई ठेका एजेंसियों के अधिकारी और सुपरवाइजर शामिल हुए। मुख्य प्रशिक्षक स्टेट टीम लीडर पंकज डागर व यूज्ड वाटर एक्सपर्ट राजेश मलिक पहुंचे। पंकज ने कहा कि शहर काे स्वच्छ रखना है और अच्छी रैंकिंग लेकर आनी है ताे सफाई के मामले में लापरवाही बरतने वालाें पर सख्ती जरूरी है। अगर काेई शहरवासी अपने घर, कार्यालय व फैक्ट्रियाें के आसपास गंदगी फैलाता है ताे उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। शहरवासियों काे भी गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की आदत डलवानी होगी। इस अवसर पर डीएमसी अरुण भार्गव, सीएसआई जितेंद्र नरवाल, सीएसआई साहब सिंह, एसई रिंकू शर्मा, अनिल नैन, ऋषिकेष, सचिव निशा, अजीत तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, गुरमीत नेहरा, राकेश सराेहा, विजय यादव, रणबीर सिंह, महिपाल सिंह, बाॅबी व विशाल परूथी माैजूद रहे।

घराें और गलियों से कूड़े का नियमित उठान जरूरी
घराें और गलियों से निकलने वाले कूड़े का नियमित उठान जरूरी है। कारण कि सर्वे करने के लिए किसी भी दिन केंद्र सरकार की तरफ से टीम पानीपत आ सकती हैं। नगर निगम अधिकारियाें का कहना है कि इस बार किसी भी सूरत में रैंकिंग गिरने नहीं दी जाएगी। बेहतर रैंकिंग के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल गिर गई थी रैंकिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में पानीपत निगम को देश में 184 वां रैंक मिला था, जबकि 2022 में निगम को 127 वां रैंक मिला था। 2022 में देश के 382 शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लिया था और 2023 में इनकी संख्या बढ़कर 446 हो गई। बात अंकों की करें तो 2022 में स्वच्छ सर्वेक्षण कुल 7500 अंकों का था। इसमें से पानीपत को 3926 अंक मिले थे। 2023 में 9500 अंक की परीक्षा थी, जिसमें से पानीपत नगर निगम को 4482 नंबर मिले थे।
वर्जन :
शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की एक बार फिर बैठक ली जाएगी। सफाई एजेंसियों को भी इसके लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें