फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने भाई की मिल में घुसकर कर्मचारियों को डंडे से पीटा, एक लाख चोरी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना रोड महराणा के पास भाई ने भाई की धागा मिल में घुसकर कर्मचारियों को पीटा और एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। मिल मालिक ने आरोपी भाई के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी मंडी निवासी अमित गर्ग ने बताया कि वह अंसल में फ्लैट-एफ में रहते है। उसके भाई मोहित ने गोहाना रोड महराणा के पास धागे का मिल लगा रखा है। 29 जुलाई को शाम करीब पांच बजे उसका भाई दीपक हाथ में लाठी डंडे लेकर जबरदस्ती मिल में घुस आया। मिल के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगा। उनके दफ्तर में मेज की दराज में रखे एक लाख रुपये चोरी कर ले गया। आरोपी जाते हुए उसे व उसके कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर गया है। अमित ने बताया कि उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें