फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शबद-कीर्तन से संगतों को किया निहाल

विज्ञापन
श्री गुरुद्वारा गुरु रामदास सिंह सभा में कीर्तन करते रागी जत्था। स्रोत : प्रबंधन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा गुरु रामदास सिंह सभा में मंगलवार को छठे पातशाह श्री गुरु हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस
ऐतिहासिक और पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए। इसमें शीश नवाने और गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए पानीपत और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में संगत पहुंची।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य धार्मिक समागम में विशेष रूप से पहुंचे रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। भाई साहब के जत्थों ने मधुर शबद-कीर्तन और पवित्र गुरुबाणी के गायन से आई हुई संगत को मंत्रमुग्ध और निहाल कर दिया। इस दौरान पूरा गुरुद्वारा परिसर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से लगातार गुंजायमान रहा।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से संगत के लिए विशेष प्रकार के लंगर की व्यवस्था की गई थी। समागम के दौरान मिस्सी रोटी, सब्जी, ठंडी लस्सी का अटूट लंगर बरताया गया। संगत ने कतारों में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी के सेवादारों ने व्यवस्था संभालने में विशेष योगदान दिया।
समालखा में किया सुखमणी साहिब का पाठ
समालखा। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में संगत द्वारा मीरी-पीरी के मालिक व सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब का 431वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया। सबसे पहले सुखमणी साहिब के पाठ किए गए। इसके उपरांत भाई गुरमुख सिंह ने मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल कर गुरु चरणों से जोड़ा।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब का जन्म 19 जून 1595 को अमृतसर के गुरु की वडाली में हुआ था। उनके पिता पांचवें गुरु अर्जन देव और माता गंगा थीं। गुरु हरगोबिंद साहिब जी का परिवार सिख इतिहास में त्याग और सर्वोच्च शहादत के लिए जाना जाता है। उनके कई बच्चों और पौत्रों ने धर्म, मानवता और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर सरबत के भले की अरदास की गई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर जीवन सिंह, सतीश धीमान, कुलदीप सिंह, नारायण दास, पुरुषोत्तम बठला, त्रिलोचन सिंह, बलकार सिंह, बीबी जीवन कौर, जसकिरण कौर, हरविंद्र कौर, मनजीत कौर, नेहा मनचंदा, रूपिंद्र कौर, हरकृष्ण कौर, सीमा अरोड़ा, कशिश मल्होत्रा, वीना कपूर और मनीषा चोपड़ा मौजूद रही।

श्री गुरुद्वारा गुरु रामदास सिंह सभा में कीर्तन करते रागी जत्था। स्रोत : प्रबंधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें