समालखा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सब यूनिट प्रदर्शन कर सब डिवीजन स्तर के अधिकारियों के मार्फत अपना ज्ञापन सौंपा। इसमें समालखा, बिहोली, बापौली और सब यूनिट छाजपुर कर्मचारी शामिल रहे।
राज्य प्रेस सचिव सोमपाल रावल व सदस्य विनोद कुमार कहा कि बिजली निगम में लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, चिरायु कार्ड बनाने के लिए जो कच्चे कर्मचारियों के वेतन से 1500 रुपये की कटौती की गई, लेकिन अब तक उनके चिरायु कार्ड नहीं बनाए गए। जल्द से जल्द चिरायु कार्ड बनाने की मांग की। इसके साथ चार साल से कच्चे कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इनकी कम से कम 30 प्रतिशत वेतन की बढ़ोतरी की जाएं। कच्चे कर्मचारियों को केशलैस मेडिकल सुविधा प्रदान करने की जाएं। अगर जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बिजली कर्मचारी भी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ मिलकर एक बड़े आंदोलन को शुरू करेगा। 22 जुलाई को जिला पानीपत पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर यूनिट प्रधान कपिल रावल, सचिव जोगिंद्र, अमित , राजेश छौक्कर, कपूरचंद, परवीन छौक्कर, सुरेंद्र, विकास मलिक, प्रदीप , बलराज, विपिन, रोबिन मौजूद रहे।