अंबाला छावनी में उर्जा मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते सरकारी स्कूल की प्राचार्य व स्टाफ। प
स्कूल में होगा नए कमरों का निर्माण, बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा, प्रबंधन ने मंत्री विज का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के रंगिया मंडी स्थित राजकीय स्कूल में नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। नए कमरों के बनने से छात्रों को राहत मिलेगी। इस सुविधा के लिए मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। राशि मिलते ही स्कूलों में कमरे बनाने का कार्य शुरु हो जाएगा। राशि जारी करने पर नगर परिषद अंबाला सदर के उपाध्यक्ष व स्थानीय पार्षद ललता प्रसाद, रंगिया मंडी स्कूल की प्राचार्य कविता जैन के अलावा स्कूल से संजीव कुमार, आशीष कुमार, देवेंद्र कुमार, भगवंत सिंह क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार जताया है। रंगिया मंडी स्कूल में 12वीं तक कक्षा संचालित हो रही है। स्कूल में करीब 400 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
पहले भी दी थी आर्थिक सहायता
इससे पहले बीते वर्ष ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रामबाग रोड और बीसी बाजार में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कायाकल्प व मरम्मत के लिए क्रमश: 50-50 लाख रुपए यानि कुल एक करोड़ रुपए जारी किए थे।
अंबाला छावनी में उर्जा मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते सरकारी स्कूल की प्राचार्य व स्टाफ। प